Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति नारों से गूंजा शहर : NN81

 

 संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा, 9 अगस्त। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका पिड़ावा की ओर से प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

नगर पालिका परिसर से अधिशाषी अधिकारी मनीष मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शहरी नरेगा श्रमिकों सहित नगर पालिका के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग  लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया।

प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभियान के उद्देश्य और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक श्याम बिहारी, सहायक कर्मचारी शंभूलाल कहार, महावीर प्रसाद बैरागी, अर्पित मेवाड़ा, कपिल पाटीदार, बंशीलाल, पूजा भावसार सहित शहरी नरेगा के श्रमिक एवं नगर पालिका के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes