संत रविदास जयंती पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत, सामाजिक समरसता का दिया संदेश :
पुर = संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भाजपा गणेश नगर मंडल की ओर से उपनगर पुर में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा रामदेव मंदिर एवं संत श्री रविदास मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं आरती कर की गई। इस दौरान मंदिर के पुजारी का उपरना पहनाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
आयोजन के दौरान संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में आपसी भाईचारे, समानता और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समाज में एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देने का सशक्त प्रयास है।

.jpeg)