संवाददाता : मंजीत मौर्य
आरटीओ की बड़ी कार्यवाही मक्का लदी डीसीएम पर पचपन हजार की पेनाल्टी :
महराजगंज जिले के पनियरा एन एच 328 मार्ग पर परिवहन विभाग आरटीओ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ अधिकारी ने मक्का लादकर जा रही एक डीसीएम गाड़ी को रोक कर उसका पचपन हजार रुपये का चालान काट दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, एनएच-328 मार्ग पर मक्का लोड कर ले जा रही डीसीएम जैसे ही मुजूरी चौकी के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद आरटीओ टीम ने उसे रोक लिया। जांच-पड़ताल के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन एवं ओवरलोडिंग की आशंका के चलते गाड़ी का पचपन हजार रुपए का चालान काट दिया गया। आरटीओ की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के चालकों और मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में आरटीओ अधिकारी ने बताया कि डीसीएम ओवर लोडिंग टैक्स एवं परमिट में अनियमकता पाए जाने पर गाड़ी को सीज कर दिया गया है

