Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनपद मैनपुरी के बेवर के करपिया (नगला नाथ) में सर्पदंश से पिता की दर्दनाक मौत, मासूमों के सिर से उठा साया: NN81

 


संवाददाता- राहुल कुमार बेवर

जनपद मैनपुरी के बेवर के करपिया (नगला नाथ) में सर्पदंश से पिता की दर्दनाक मौत, मासूमों के सिर से उठा साया: 

बेवर (मैनपुरी): थाना बेवर क्षेत्र की ग्राम पंचायत करपिया के ग्राम नगला नाथ से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ सर्पदंश से एक व्यक्ति की असमय मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विषैले सांप के काटने से पीड़ित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चों की मां का निधन पूर्व में ही हो चुका था, और अब पिता की मौत के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। पिता के शव को देखकर मासूम बच्चे फूट-फूटकर रोते रहे, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes