Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बेवर थाना क्षेत्र के गगरपुर गांव में भैंस चोरी का विरोध करने पर दबंग चोरों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया : NN81

 

संवादाता - राहुल कुमार बेवर

बेवर थाना क्षेत्र के गगरपुर गांव में भैंस चोरी का विरोध करने पर दबंग चोरों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

बेवर (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव गगरपुर में देर रात भैंस चोरी करने आए चोरों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। चोरों ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मैनपुरी के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गगरपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र राजेश दयाल रात में गांव में आहट होने पर जब पुष्पेंद्र ने चोरों को ललकारा और चोरी का विरोध किया, तो चोरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पुष्पेंद्र के सिर (माथे/थुड्डी के पास) व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिन्हें देखकर चोर भाग निकले। परिजनों द्वारा घायल पुष्पेंद्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल  रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes