जहाँ एक ओर सरकार दे रही है नई सड़कों और हाईवे की बड़ी-बड़ी सौगात, वहीं कर्दमेश्वर पुरम कॉलोनी की कृष्णा लेन बदहाल :
वाराणसी। एक तरफ़ केंद्र और प्रदेश सरकार सड़क एवं हाईवे विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं ग्राम पंचायत अमरा खैरा चक स्थित कर्दमेश्वर पुरम कॉलोनी की कृष्णा लेन आज भी बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। हल्की बारिश के बाद सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे स्कूल बस, वैन, बच्चों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।
सवाल यह है कि जब शहर में विकास की बात हो रही है, तो आखिर इस सड़क की सुध कब ली जाएगी? स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।

