संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा। उपखंड कार्यालय के बाहर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। किसान वर्ष 2025 के फसल खराबे के मुआवजे तथा लंबित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का भुगतान कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। धरने को भारतीय किसान संघ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का भी समर्थन मिला।
धरना स्थल पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री एवं झालावाड़ जिला प्रभारी जगदीश खाती, कोटा जिला अध्यक्ष जगदीश कलमुंडा, संभाग कार्यालय मंत्री मनोहरलाल दांगी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला मंत्री कालूराम दांगी, जिला पर्यावरण प्रमुख भगवान सिंह, उपाध्यक्ष प्रहलाद सुधार, तहसील मंत्री गोपाल दांगी, बलराम सुथार, मांगीलाल सेन, दुर्गा सिंह, नरसिंह, शिव सिंह, दरबार सिंह, मुकेश पाटीदार, अर्जुन सिंह, इंदर सिंह, संतोष पाटीदार, रतनलाल, गोपाल डोला, मनोहरलाल पाटीदार, दुर्गेश पाटीदार, द्वारिकालाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार, बलराम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसान नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों के खातों में लंबित बीमा क्लेम और फसल खराबे का मुआवजा जमा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसानों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

