Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने 42 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास : NN81



 

कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने 42 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास :

धोरण-मोरचा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, विद्यालय भवन की मरम्मत के दिए निर्देश

कुंभलगढ़। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मंगलवार को धोरण-मोरचा क्षेत्र में कुल 42 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान धोरण-मोरचा के ग्रामीणों ने विधायक राठौड़ का भव्य स्वागत किया।

विधायक राठौड़ ने धोरण मेन रोड (रूपी तलाई) से ब्राह्मणों की भागल खलिहाणा चौरा तक 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड तथा मोरचा तालाब पाल मरम्मत कार्य व खारा वाला बावड़ी सीसी रोड निर्माण के 22 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके बाद विधायक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोरण का निरीक्षण किया। विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने भवन की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes