Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे अभियान: भीलवाड़ा के 40 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच की दी जानकारी : NN81


 ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे अभियान: भीलवाड़ा के 40 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

भीलवाड़ा = राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के अध्यक्ष श्री अभय जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार को "ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे" अभियान के तहत भीलवाड़ा जिले के करीब 40 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और विधिक सहायता संबंधी जानकारी से जागरूक करना रहा।

इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी, भीलवाड़ा में आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ, स्वयं अपने रक्षक बनो" तथा "अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श का अंतर समझो, सुरक्षित रहो।" उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार के अनुचित स्पर्श, दुर्व्यवहार या शोषण की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।

शिविर के दौरान छात्राओं को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), निःशुल्क विधिक सहायता, बच्चों के अधिकार, महिला सुरक्षा एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत भविष्य में भी जिलेभर में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों और आमजन को कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes