Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुरला में देशभक्ति का जोशः गोरा भैरव मंदिर से कारोई तक भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा : NN81

 

गुरला में देशभक्ति का जोशः गोरा भैरव मंदिर से कारोई तक भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा : 

गुरला = स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरला से कारोई तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

गोरा भैरव मंदिर से हुआ आगाज

यात्रा की शुरुआत गुरलां स्थित प्रसिद्ध गोरा भैरव मंदिर से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। रैली में शामिल कार्यकर्ता अपने दुपहिया और चारपहिया वाहनों पर तिरंगा फहराते हुए आगे बढ़े। देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा।

कारोई बस स्टैंड पर समापन

यह तिरंगा यात्रा गुरला से रवाना होकर करीब पांच किलोमीटर का सफर तय कर कारोई स्थित बस स्टैंड पहुंची, जहां भारत माता की आरती और राष्ट्रगान के साथ यात्रा का विधिवत समापन किया गया।

शंभू लाल गुर्जर के नेतृत्व में सफल आयोजन

मीडिया प्रभारी सत्यनारायण सेन (गुरला) ने बताया कि यह पूरी यात्रा कारोई मंडल अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई थी। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes