Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फर्जी ई-रवन्ना जारी करने वाला ई-मित्र संचालक गिरफ्तार : NN81

 

फर्जी ई-रवन्ना जारी करने वाला ई-मित्र संचालक गिरफ्तार :

माण्डलगढ़ = पुलिस थाना माण्डलगढ़ ने फर्जी ट्रांजिट पास के जरिए अवैध बजरी परिवहन करवाने के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश गुर्जर (27) पुत्र कैलाशचन्द्र गुर्जर, निवासी भारेण्डा, थाना माण्डलगढ़, जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है।

जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) के निर्देशानुसार अवैध बजरी परिवहन एवं फर्जी ई-रवन्ना की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि लाडपुरा चौराहे स्थित देव ई-मित्र पर फर्जी ई-रवन्ना तैयार कर अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहनों को दिए जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने ई-मित्र दुकान पर दबिश दी। जांच के दौरान दुकान में लगे कंप्यूटर से खनन विभाग द्वारा जारी ट्रांजिट पास में कांट-छांट एवं एडिटिंग कर नए फर्जी ट्रांजिट पास तैयार किए हुए मिले। मौके पर खनन विभाग बिजौलिया के अधिकारियों को बुलाकर जांच करवाई गई, जिसमें ट्रांजिट पास फर्जी एवं अवैध पाए गए।

पुलिस ने आरोपी कमलेश गुर्जर को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 206/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 318(4), 340(2), 336(3), 338, 112(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ एवं मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में थानाधिकारी राजकुमार नायक, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, रामसिंह सहित पुलिस थाना माण्डलगढ़ के जवान शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes