Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नदी पर पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, बारिश में गांव का संपर्क टूटने की स्थिति : NN81

 

संवाददाता : अनिल मालवीय 

नदी पर पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, बारिश में गांव का संपर्क टूटने की स्थिति : 

हरदा जिले कि विकासखंड टिमरनी के अंतर्गत  वनग्राम बसीपुरा में नदी पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ जाने पर गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से लगभग कट जाता है। इससे ग्रामीणों, किसानों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुलिया निर्माण की मांग कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दिनों में लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes