Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरदा जिले कि तहसील सिराली मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विक्रमपुर कला से रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा : NN81


 हरदा जिले कि तहसील सिराली मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विक्रमपुर कला से रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई यात्रा का शुभारंभ सिराली स्थित रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं बाबा रामदेव के दर्शन के साथ किया गया

वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि भागवत राजपूत एवं रमेश सर्वर सहित स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं को सिराली पेट्रोल पंप तक छोड़कर यात्रा के लिए विदाई दी इस दौरान बाबा रामदेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए रामदेवरा के लिए प्रस्थान किया श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली

यात्रा के संबंध में महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदेवरा जाने वाली पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है। वहीं अजय सिंह राजपूत ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्ष 2002 से निरंतर आयोजित की जा रही है गांव की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना के उद्देश्य से निकाली जाने वाली इस यात्रा में इस वर्ष 12 श्रद्धालु पैदल रामदेवरा के लिए रवाना हुए हैं

यात्रा में अजय राजपूत संतोष राजपूत विक्रम राजपूत नितेश राजपूत शुभम राजपूत अखिलेश राजपूत मोनू राजपूत अमन राजपूत सुमित राजपूत पवन राजपूत अनुराग राजपूत सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes