Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत भैसाही स्थित मेजबान मैरिज हाल मे इटवा एंव खुनियांव ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुआ संपन्न : NN81

 

लोकेशन- सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश। 

दिनांक- 22-8-2026

संवाददाता- संतोष कुमार

जनपद सिद्धार्थनगर इटवा 22 अगस्त/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज भैसाही स्थिति मेजबान मैरिज हाल में इटवा एवं खुनियांव ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन सृजन अभियान के लिए एआईसीसी द्वारा सिद्धार्थनगर जनपद के नियुक्त आब्जर्वर एवं पंजाब के पठानकोट के पूर्व विधायक श्री अमित विज जी एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर आलोक प्रसाद एवं अनुज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

।बैठक को संबोधित करते हुए श्री अमित विज जी ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को गांव, न्याय पंचायत, ब्लाक और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, त्याग और जनसेवा का रहा है। आज आवश्यकता है कि कांग्रेसजन आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाएं। पीसीसी आब्जर्वर आलोक प्रसाद एवं अनुज कुमार सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद एवं पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती और नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes