Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अध्यक्ष जुली हेंब्रम की पहल पर सितपुर में लगा 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिलेगी लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से राहत : NN81

 


लोकेशन पाकुड़िया, पाकुड़ 

संगवादाता : जगबंधु पाल 

पाकुड़िया प्रखंड के सितपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। सितपुर में पहले से स्थापित 25 केवी का ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

दरअसल, इसी 25 केवी के ट्रांसफार्मर से लकड़ापहड़ी गांव का भी एक टोला जुड़ा हुआ था। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता था, जिसको लेकर सितपुर के ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे थे और समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम के प्रयास से विभाग द्वारा सितपुर में 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया और उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से अब सितपुर के साथ-साथ लकड़ापहड़ी टोले के ग्रामीणों को भी निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। ट्रांसफार्मर लगने पर स्थानीय ग्रामीणों ने अध्यक्ष जुली हेंब्रम का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes