मंगरोप पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार :
भीलवाड़ा : पुलिस थाना मंगरोप ने अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा आईपीएस के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को थाना बडलियास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हर्षित पारीक निवासी नन्दराय और आर्यन चावरिया निवासी मानपुरा को डिटेन किया था। उनके कब्जे से आई-20 कार संख्या RJ-14-CZ-6136 में दो प्लास्टिक कट्टों से कुल 27.228 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया था। इस मामले में थाना बडलियास में प्रकरण संख्या 147/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान अवैध डोडा चूरा के प्राप्तकर्ता एवं आरोपियों को एस्कोर्ट करने वाले वांछित आरोपी शोभालाल उर्फ शोभू पुत्र रामेश्वर लाल जाट, उम्र 25 वर्ष, निवासी बन का खेड़ा, थाना बडलियास, जिला भीलवाड़ा का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने तलाश के बाद आरोपी को 22 अगस्त 2026 को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में थाना मंगरोप के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिसकर्मी लेखराज, अशोक कुमार और दिलीप शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

