Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शव मिलते ही पनियरा में हड़कंप, हत्या की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई शुरू : NN81


संवाददाता : मंजीत मौर्य  

शव मिलते ही पनियरा में हड़कंप, हत्या की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई शुरू

​महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित पट्टे चौराहे के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पनियरा थाना पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय प्रजापति (उम्र लगभग 29 वर्ष), पुत्र कैलाश प्रजापति, निवासी वार्ड नंबर 18 बुद्ध नगर, पीपीगंज के रूप में हुई है। कैलाश प्रजापति के छह बच्चों चार बेटियां और दो बेटे में अजय सबसे छोटा था। उसका विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में हुआ था। पिछले कुछ समय से उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। मृतक की एक तीन वर्षीय बेटी भी है।

​मामले में मृतक की मां जयंती का आरोप है कि उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार उसके ससुराल वाले ही हैं। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है।

​इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes