Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसपुर के आश्रित ग्राम जारवाही में आयोजित आदिवासी सम्मेलन एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम : NN81

 

आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसपुर के आश्रित ग्राम जारवाही में आयोजित आदिवासी सम्मेलन एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी सम्मिलित हुईं।

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की तथा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मूल निवासी आदिवासी समाज है। आदिवासी समाज ने प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक विरासत को संजोकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही।

विधायक जी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का भी आह्वान किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes