Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अहिल्यानगर जिले मे ईद - ए- मिलादुन्नबी नबी पर्व पर जुलुस निकालकर मनाया जश्न : NN81



संवाददाता -  जयप्रकाश बागडे 

 शेवगाव तहसील के बोधेगाव मे जुलूस निकाल कर पैगंबर साहब के आदर्शों को याद करते हैं :


 ए-मिलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म के सबसे खास पर्वों में से एक है, जिसे पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म और जीवन को याद करने के लिए मनाया जाता है। 

अहिल्यानगर जिले मे बडे धूमधाम से हर्ष उल्हास के साथ ये त्योहार मनाया गया है ।

  माना जाता है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570  ईस्वी में मक्का में हुआ था। उनका जन्म रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख पर मिलादुन्नबी के दिन हुआ था। इसलिए इस दिन को ईद-ए-मिलाद कहा जाता है।इस्लाम धर्म में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी काफी खास दिन माना जाता है। क्योंकि इसी माह में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। 26 अगस्त, बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी  का पर्व मनाया गया ,

 सुबह से‌ ही‌ मुस्लिम भाईयोके घरों में रौनक देखने को मिल रही थी। इस दिन लोग इबादत करते हैं। पैगंबर साहब के आदर्शों को याद करते हैं। लोग परिजनों और करीबियों को शायरियों और संदेशों के जरिए मुबारकबाद देते हैं। इस दिन जुलूस पर  रॅली का समापन किया गया। 

इस अवसर पर शेवगाव पोलीस इन्स्पेक्टर मोहन बोरसे और पोलीस उपनिरीक्षक बाजीराव सानप और पोलीस कर्मचारी के साथ मुस्लिम समुदाय सामील हुए थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes