Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला कारागार सिद्धार्थनगर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी : NN81

 

लोकेशन- सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश। 

संवाददाता- संतोष कुमार NN81

जिला कारागार सिद्धार्थनगर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी : 

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर में राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी बहनों ने जिला कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भाई-बहन के पवित्र स्नेह, आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बंदी भाइयों को सकारात्मक सोच अपनाने, बुराइयों का त्याग करने तथा अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

जिला कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ब्रह्मकुमारी बहनों के इस आत्मीय एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास की सराहना की। वहीं, बंदी भाइयों ने राखी बंधवाकर भावुकता के साथ बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कारागार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के साथ-साथ बंदियों में सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करना रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने जेल परिसर में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes