Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

युवा शक्ति से ही बनेगा सशक्त और आत्मनिर्भर भारत: राजीव नयन

 

संवाददाता : मंजीत मौर्य संवाददाता 

युवा शक्ति से ही बनेगा सशक्त और आत्मनिर्भर भारत: राजीव नयन

​महराजगंज । पनियरा विकास खंड के रामपुर मंसूरगंज में स्थित रतन पी.जी. कॉलेज, में बुधवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री रामचंद्र जी ने की।

​मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक श्री राजीव नयन जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी ऊर्जा और रीढ़ की हड्डी होते हैं। युवाओं में नवोन्मेष (नई सोच), अपार ऊर्जा और प्रतिभा का अद्वितीय संगम होता है। यदि युवा वर्ग अपनी इस ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्रहित, समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों में करे, तो भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का सपना बहुत जल्द साकार हो जाएगा।

​उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में भारत वैश्विक मंच पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान बना रहा है। ऐसे दौर में युवाओं के कंधों पर उत्तरदायित्व और अधिक बढ़ जाता है। युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, उच्च चरित्र, कठोर परिश्रम और देशभक्ति को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से केवल अपने व्यक्तिगत करियर तक सीमित न रहकर देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes