Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देवास जिले के उदयनगर थाना अंतर्गत ग्राम पिपलिया लोहाड़ गांव में शनिवार सुबह सरपंच पति लक्ष्मण कर्मा का शव एक पेड़ से लटका मिला। ............NN81



पुलिस के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह परिजन जंगल की ओर गए थे, जहां उन्होंने लक्ष्मण कर्मा को पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका देखा। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।


पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


कारणों का अभी खुलासा नहीं सका

प्राथमिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने भी फिलहाल किसी प्रकार की आशंका या कारण को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। क्षेत्र में पंचायत के कार्यों और वित्तीय दबाव से जुड़ी चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


उदयनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं और परिजनों ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद जनपद सीईओ भी गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

संवाददाता मोतीलाल गोयल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes