संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखरा का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान सांसद ने ग्राम में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में चर्चा की।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, आवास, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं वंचित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सांसद ने ग्रामीणों से विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए तथा उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, राजभान सिंह, रवेंद्र उर्मलिया, अनीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सीधी से संवाददाता -गिरीश शुक्ला कि रिपोर्ट
