Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस ने भेजा न्यायालय : NN81

 

संवाददाता : मंजीत मौर्य 

दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस ने भेजा न्यायालय :

​महराजगंज। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को पनियरा पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

​पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उप-निरीक्षक संदीप कुमार यादव व उनकी हमराह पुलिस टीम ने थाना पनियरा से संबंधित मु.अ.सं. 252/2026 (धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट) के तहत तीन वांछित अभियुक्तों को रानीपुर टोला पड़रहवा से सुबह करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

​कृष्णा (उम्र 23 वर्ष) - पुत्र विशाल उर्फ बाढू

​रीना देवी (उम्र 45 वर्ष) - पत्नी विशाल उर्फ बाढू

​विशाल उर्फ बाढू (उम्र 46 वर्ष) पुत्र राम सूरत निवासी रानीपुर टोला पड़रहवा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज

​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 में उ.नि. संदीप कुमार यादव, हे. का. परमेश्वर गौड़, का. विष्णु अग्रहरी एवं महिला कास्टेबल पूजा यादव शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes