Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरियालो राजस्थान अभियान की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा : nn81


 हरियालो राजस्थान अभियान की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा : 

जयपुर/भीलवाड़ा = मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस वर्ष 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की उचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 58 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पौधारोपण अभियान को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री शर्मा ने आमजन को त्योहारों के अवसर पर पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन एक पेड़ अपने नाम लगाएं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने रक्षाबंधन पर पौधारोपण करने वाले भाई-बहनों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश कुमार यादव और शासन सचिव ग्रामीण विकास कृष्ण कुणाल सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes