Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले के सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाई गई हरियाली अमावस्या : NN81

 


मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले के सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाई गई हरियाली अमावस्या : 

शिवपुरी। विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शिवपुरी में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को हरियाली अमावस्या का आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय पर्यावरण संयोजक श्री पवन शर्मा रहे, जबकि मुख्य वक्ता विद्यालय के सह प्रबंधक श्री जितेन्द्र परसाई रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री लोकेंद्र सिंह मेवाड़ा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। कक्षा द्वादशी के भैया हर्षित चौहान एवं प्रविश शर्मा ने अतिथियों का तिलक लगाकर, श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री जितेन्द्र परसाई ने हरियाली अमावस्या के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हरियाली अमावस्या हमें प्रकृति से जोड़ने का पर्व है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि हमारा जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों की कटाई रोकने के साथ प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधारोपण करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधे के वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जल एवं विद्युत का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने तथा इनके अपव्यय से बचने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आचार्य परिवार, विद्यार्थियों एवं पूर्व छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन भैया सिद्धार्थ कौरव ने किया।

हरियाली अमावस्या का यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, प्रकृति के संरक्षण की भावना तथा भारतीय संस्कृति में निहित पर्यावरण चेतना को जागृत करने वाला रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes