Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता के उत्साह से गूंजा कोयलीबेड़ा, कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान : NN81

 

लोकेशन - कोयलीबेड़ा ( छत्तीसगढ़)

सवांददाता - हेमन्त उसेन्डी

राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता के उत्साह से गूंजा कोयलीबेड़ा, कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान......

कोयलीबेड़ा मे  "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, कोयलीबेड़ा मंडल द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता के उत्साहपूर्ण वातावरण में निकली यह यात्रा नगरवासियों के लिए देशभक्ति का प्रतीक बन गई।

यात्रा की शुरुआत कोयलीबेडा अस्पताल चौक भाजपा कार्यालय से हुई। मंडल अध्यक्ष लच्छू राम गावडे ,जिला पंचायत सदस्य कामनी उसेन्डी,महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल गूंज उठा।

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि

यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता शहीद स्मारक बैजु पोटाई पहुंचे और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्राण देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।

जिला पंचायत सदस्य  कामनी उसेन्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह यात्रा उसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। शहीद बैजु पोटाई के बलिदान से हमें देश सेवा की प्रेरणा मिलती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes