Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बस्तर संभाग के 71 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित : NN81

 


संवाददाता : विकास सिंह 

बस्तर संभाग के 71 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित : 

बीजापुर, 12 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संभागीय शालेय खेल कैलेंडर के आधार पर 11 अगस्त 2026 को जिला बीजापुर में बैडमिंटन, तैराकी एवं वाटरपोलो की संभागीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के सात जिलों में से छह जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जिला बीजापुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित संभागीय चयन प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं सहित व्यायाम शिक्षक, कोच, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में कुल 232 प्रतिभागी एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए, जिसमें 105 बालक, 78 बालिकाएं तथा 49 व्यायाम शिक्षक, कोच, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें बैडमिंटन से 30, वाटरपोलो से 12 तथा तैराकी से 29 खिलाड़ी, कुल 71 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पाण्डेय ने सभी चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले एवं बस्तर संभाग का नाम रोशन करें।

संभागीय चयन प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। चयनित खिलाड़ियों की उपलब्धि ने खेल जगत में बीजापुर सहित पूरे बस्तर संभाग को गौरवान्वित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes