Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपायुक्त, साहिबगंज के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किए जाने से सावधान रहें : NN81

 


उपायुक्त, साहिबगंज के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किए जाने से सावधान रहें: 

 जिला प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उपायुक्त, साहिबगंज श्री दीपक कुमार दुबे के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आम नागरिकों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे फर्जी अकाउंट के माध्यम से भ्रामक संदेश, झूठी सूचनाएँ अथवा किसी प्रकार का प्रलोभन देकर लोगों को ठगने का प्रयास किया जा सकता है।

जिला प्रशासन आमजनों से अपील करता है कि ऐसे किसी भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर विश्वास न करें, किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी विवरण अथवा धनराशि साझा न करें तथा किसी भी प्रलोभन में बिल्कुल न आएँ।उपायुक्त, साहिबगंज अथवा जिला प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ केवल अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही प्रसारित की जाती हैं। अतः किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही करें।यदि किसी नागरिक को उपायुक्त के नाम से संचालित कोई संदिग्ध अथवा फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट दिखाई देता है, तो उसतो उसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस और जिला प्रशाशन को दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes