राजस्थान राजसमंद
रिपोर्ट : मिठालाल गुर्जर
स्कूल में फोटोग्राफी प्रतिबंध का मीडियाकर्मियों ने किया विरोध :
राजसमंद। सरकारी स्कूल में मीडियाकर्मियों के प्रवेश के साथ वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगाने के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश का राजसमंद में पत्रकारों ने विरोध किया। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्केश सनाढ्य व जिलाध्यख सुरेशचंद्र भाट के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी ओम प्रभा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही बताया कि स्कूल की समस्या व कमियों को मीडियाकर्मी सामने लाते हैं, जो कहां गलत है। स्कूलों व शिक्षा विभाग की नाकामी को छिपाने के लिए मंत्री ऐसा निर्णय लेते हैं, जो यह गलत है। ऐसा आदेश तत्काल वापस लिया जाए, ताकि स्कूलों की पार्दशिता भी बनी रही। जल्द ही उचित निर्णय नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महासचिव लक्ष्मण सिंह राठौड़, हेमेंद्र सिंह चौहान, राजसमंद उपखंड अध्यक्ष आशीष चौधरी, विनीत सनाढ्य, परमेश्वरसिंह चुंडावत, दिनेशचंद्र खटीक केलवा, कानू कुमावत मौजूद थे।

