Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सतीश महाजन के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थ नगर ने मामले की निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई : NN81



 लोकेशन- सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश। 

संवाददाता- संतोष कुमार NN81

दिनांक- 24-8-2026

उन्नाव में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाजन के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थ नगर ने मामले की निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। 

सिद्धार्थनगर, 24 अगस्त /  उन्नाव में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर ने मामले की निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। आज़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच, कार्यक्रम की उपलब्ध फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कराने तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि राष्ट्रगान हमारे देश के सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। राष्ट्रगान के दौरान किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के आचरण को लेकर यदि कोई वीडियो सामने आता है, तो उसकी निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच होना बेहद जरूरी है। कांग्रेस का उद्देश्य किसी व्यक्ति का राजनीतिक या व्यक्तिगत रूप से अपमान करना नहीं, बल्कि राष्ट्रगान और संविधान की गरिमा बनाए रखना है। पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर यदि कोई विधि-विरुद्ध कृत्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई करे। नहीं तो कांग्रेस पार्टी के लोग सड़कों पर उतर कर जनांदोलन छेड़ेंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्षगण अभिनय राय, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, बदरे आलम, डॉ प्रमोद कुमार, रियाज़ मनिहार, ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह, रितेश त्रिपाठी, पप्पू खान, होरी लाल श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, शौकत अली, अजमत अली, उमेश सिंह मौर्या, अकरम अली सिद्दीकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes