संवाददाता- प्रेम सिंह
CM डॉ. मोहन यादव करेंगे संदीपनी स्कूल भवन का लोकार्पण:
रविवार 2 अगस्त को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बैरसिया में संदीपनी ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे यह शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2 बजे बैरसिया पहुंचकर नवनिर्मित संदीपनी ठाकुर लाल सिंह स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन प्रदेश के मॉडल संदीपनी स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा।
स्कूल भवन को आधुनिक शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें बेहतर अधोसंरचना, उन्नत तकनीकी संसाधन और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग के अनुसार यह विद्यालय भविष्य में प्रदेश के अन्य संदीपनी स्कूलों के लिए भी मॉडल साबित होगा। मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन


.jpeg)