Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह : NN81

 


उत्तर प्रदेश (बाँदा)

रिपोर्टर-श्री राम शुक्ला

बांदा:-80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर बांदा में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह सहित उपस्थित अतिथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के प्रति सम्मान और भारत माता के प्रति प्रेम से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह ने विद्यालय के नवनिर्माण एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्रधानाचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह परिहार, जिला संघचालक सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रबंधक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लवलेश सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes