Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’, घट्टियाभाना से निकली भव्य कांवड़-कलश यात्रा : NN81

 

सोनकच्छ/देवास

संवाददाता सुनील सिंह चौहान 

सोनकच्छ। श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी के पावन अवसर पर ग्राम घट्टियाभाना से निकली भव्य कांवड़ एवं कलश यात्रा ने पूरे सोनकच्छ को भक्तिमय कर दिया। गांव के शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजन के बाद कांवड़ एवं कलशों में जल भरकर सैकड़ों शिवभक्त श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर सोनकच्छ के लिए रवाना हुए।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, वहीं पुरुष श्रद्धालु कंधों पर कांवड़ उठाकर चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच युवक-युवतियां नृत्य करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।

जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत

घट्टियाभाना से सोनकच्छ तक कांवड़ यात्रा का जगह-जगह धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों तथा नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और सभी ने धार्मिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए कांवड़ यात्रा का आनंद लिया।

यहां यात्रा भारतीय जनता पार्टी सोनकच्छ मंडल महामंत्री राहुल धाकड़ के नेतृत्व में घटिया भाना से सोनकच्छ पिपलेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई पैदल कावड़ यात्रा का आज आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ राजेश सोनकर व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी। ने भव्य स्वागत किया और इस यात्रा में शामिल हुए।

भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत यह कावड़ यात्रा क्षेत्र में धर्म, श्रद्धा, एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया ।

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने उठाई कांवड़

जैन मंदिर के समीप क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मनासा के नेतृत्व में यहां कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कांवड़ का विधिवत पूजन किया और स्वयं कांवड़ उठाकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा की। विधायक के कांवड़ उठाकर चलने का दृश्य श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।


पिपलेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भव्य कांवड़ यात्रा श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां महंत लवचन्द्र दास जी के सानिध्य में कांवड़ का जल भगवान पिपलेश्वर महादेव को अर्पित किया गया तथा विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने भी पिपलेश्वर महादेव को जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने बाबा महेश्वरानंद जी एवं माताजी के दर्शन किए तथा महंत लवचन्द्र दास जी उदासीन से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रावण के पावन अवसर पर निकली इस भव्य कांवड़-कलश यात्रा ने सोनकच्छ में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की। यात्रा के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब और हर ओर गूंजते भोलेनाथ के जयकारे देर तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes