उत्तर प्रदेश (बाँदा)
रिपोर्टर- श्री राम शुक्ला
बांदा:- भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी (BPMA) एवं यूरो किड्स ने सामूहिक रूप से भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा, जहाँ छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं सम्मानित अतिथियों ने एक साथ मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी सम्मानित अतिथियों ने अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति एवं संबोधन से समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।


