Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर ‘कलश वंदन यात्रा’ का भव्य स्वागत : NN81



 संवाददाता : देवराज मीणा

जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर ‘कलश वंदन यात्रा’ का भव्य स्वागत  : 

मुंडावर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे #समरसता_संकल्प_अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर नीमराणा मंडल एवं जाट बहरोड़ मंडल में यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने कलश वंदन यात्रा का स्वागत करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बताया गया कि यह यात्रा कल से क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में विधिवत रूप से प्रारंभ होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास महाराज द्वारा दिखाए गए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान करना तथा उनके युगांतरकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर भाजपा अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अंजली यादव, पूर्व प्रधान सविता मनोज, भाजपा नेता इंद्र यादव सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता एवं एकता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes