Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मस्तूरी क्षेत्र में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: NN81


रिपोर्ट : चंद्रप्रकाश निर्णेजक 

मस्तूरी क्षेत्र में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:

मस्तूरी। ग्राम पंचायत उड़ागी के आमानारा आंगनबाड़ी केंद्र में 7 अगस्त को ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक के दौरान विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिशुवती माताओं को स्तनपान के महत्व एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।मितानिन प्रशिक्षिका श्रीमती हिरामती पाटनवार ने माताओं को बताया कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद यथाशीघ्र मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां का पहला दूध शिशु के लिए अत्यंत आवश्यक एवं लाभकारी होता है, जो उसे विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करता है। पहले दिन आने वाले गाढ़े दूध को कोलेस्ट्रम कहा जाता है, जो बच्चे के लिए टीके के समान कार्य करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

उन्होंने बताया कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम एवं आसानी से पचने वाला आहार है। जन्म से लेकर पहले छह माह तक बच्चे को अलग से किसी अन्य आहार की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि मां के दूध में शिशु के विकास के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं।

कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मितानिन श्रीमती रामकुमारी पटेल, चीना बाई, मित्रा बाई देशराज, मनटोरा, पूनम पटेल, सविता राज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रामेश्वरी यादव सहायिका तथा मितानिन कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हीरालाल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने स्तनपान संबंधी जानकारी प्राप्त कर शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes