Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

साहिबगंज पुलिस को मिली नई मजबूती : डायल-112 के 15 अत्याधुनिक वाहनों को मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने दिखाई हरी झंडी : NN81

 

 आकाश कुमार भगत , दिनांक:  04/ 08/ 2026

 साहिबगंज पुलिस को मिली नई मजबूती : डायल-112 के 15 अत्याधुनिक वाहनों को मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने दिखाई हरी झंडी : 

आमजन को त्वरित, प्रभावी एवं आधुनिक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए डायल-112 के 15 अत्याधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों को आज साहिबगंज पुलिस मुख्यालय परिसर से माननीय मंत्री, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार ( निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग, झारखंड सरकार, श्री दीपक बिरुवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री बिरुवा ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आधुनिक संसाधनों से पुलिस व्यवस्था को सशक्त कर रही है। डायल-112 सेवा के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए ये वाहन जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा आमजन को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इन नए वाहनों के संचालन से जिले में आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता और गति में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और समन्वय को भी नई मजबूती मिलेगी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रखने में सहायता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes