लोकेशन- सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश।
दिनांक-3-8-2026
संवाददाता : संतोष कुमार
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक पुरानी नौगढ़ के शहरीय आरोग्य चिकित्सालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सांसद जगदंबिका पाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या उपस्थित रहे।
सांसद जगदंबिका पाल ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला इसी संकल्प को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर स्वयं और अपने परिवार को स्वस्थ रखें
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए आमजन से स्वास्थ्य मेलों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री फतेबहादुर सिंह उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, राजेंद्र पांडेय,सच्चिदानंद शुक्ला, रमेश मणि त्रिपाठी गगन श्रीवास्तव, सतीश रस्तोगी,मोरारी सिंह प्रिंस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, आशा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

