Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गढ़चिरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल सप्ताह के दौरान माओवादियों की बड़ी साजिश को गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ ने नाकाम कर दिया : NN81

 

राजअनिल पोचम पल्लीवार 

जिल्हा संवादाता गडचिरोली 

गढ़चिरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल सप्ताह के दौरान माओवादियों की बड़ी साजिश को गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ ने नाकाम कर दिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कुमनार जंगल में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने कुल 14 आग्नेयास्त्र, जिनमें एक एसएलआर राइफल, एक .303 राइफल, सात 12 बोर राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफल और दो बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं, जब्त किए हैं। इसके अलावा एक आईईडी, एसएलआर मैगजीन और बैटरियां भी बरामद की गई हैं।

यह कार्रवाई 1 अगस्त 2026 को नवस्थापित पुलिस सहायता केंद्र बंगाडी क्षेत्र में विशेष अभियान दल सी-60, बीडीडीएस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

पुलिस का कहना है कि माओवादियों ने इन हथियारों और विस्फोटकों को सुरक्षा बलों पर हमले और नक्सल सप्ताह के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखा था।

पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी जवानों की सराहना की है। गढ़चिरौली में लगातार चल रहे अभियानों से माओवादियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes