संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा, 5 अगस्त। कांग्रेस संगठन ने आगामी निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए पिड़ावा में संगठनात्मक विस्तार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (निकाय प्रकोष्ठ) जीवण खां के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की सहमति से निकाय प्रकोष्ठ के पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर घीसूलाल धोबी तथा नगर अध्यक्ष पद पर रिजवान खान को मनोनीत किया गया है।
वहीं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चेतन चौहान ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दानिश खान को जिला उपाध्यक्ष, नाहिद शेख को महासचिव तथा शादाब मंसूरी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया गया कि सभी नियुक्तियां विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान की सहमति तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अनुमति से की गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से आगामी पिड़ावा नगर पालिका चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को लाभ होगा।
नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए नगर कांग्रेस द्वारा कोटड़ी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

