Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

• "SAFE CLICK-2026" 2.0 अभियान के तहत कसरावद पुलिस ने बालसमुंद के चार विद्यालयों में चलाया साइबर जागरूकता अभियान : NN81


 
संवाददाता : अजीज सूफी

• विद्यालयों में साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाकर सुरक्षित डिजिटल भविष्य का दिया संदेश

• युवाओं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए कसरावद पुलिस का जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के निर्देशन में संचालित राज्यव्यापी "SAFE CLICK-2026" 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा ग्राम बालसमुंद के चार शैक्षणिक संस्थानों में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, बालसमुंद, शासकीय हाई स्कूल एकलधारिया, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया नगर बालसमुंद तथा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बालसमुंद में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग एवं फर्जी लिंक के खतरे, साइबर बुलिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल, यूपीआई एवं बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी साझा करने के जोखिम तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर मित्रता करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने, मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही यह भी समझाया गया कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि का सामना हो तो तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करें।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी देते हुए किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

थाना कसरावद पुलिस ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक करें, जिससे सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल समाज का निर्माण किया जा सके।

सराहनीय कार्य – उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र, प्रआर.417 मनोहर खदेडा, आर.622 मुकेश मुवेल, आर.428 मोतिलाल का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes