Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला चार माह से लंबित पुश्तैनी मकान का पट्टा, लाभार्थी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार : NN81


 ग्रामीण सेवा शिविर में मिला चार माह से लंबित पुश्तैनी मकान का पट्टा, लाभार्थी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार : 

भीलवाड़ा = ग्राम पंचायत गुंदली में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में चार माह से लंबित पुश्तैनी मकान के पट्टे का मामला मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। 

प्रार्थी मदन लाल पुत्र देवी लाल गूर्जर, निवासी गुंदली ने चार माह पूर्व ग्राम पंचायत में अपने पुश्तैनी मकान का पट्टा जारी करने के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को आयोजित शिविर में शिविर प्रभारी तहसीलदार ललित सेन, कार्यवाहक सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार रामावत, प्रशासक शम्भु लाल गूर्जर एवं ग्राम विकास अधिकारी गोपाल पूरी गोस्वामी की उपस्थिति में प्रार्थी को पट्टा सौंपा गया।

पट्टा मिलने पर प्रार्थी मदन लाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनका  काम मिनटों में हो गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, जिला प्रशासन का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes