संवाददाता : मंजीत कुमार मौर्य
न्याय की आस लगाये 23 दिनो से धरने पर बैठे किसान,जिले के आलाधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान :
महाराजगंज : सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के किसानों ने वर्षों से लंबित भूमि विवाद के निस्तारण की मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम आशीष के नेतृत्व में अनवरत धरने पर बैठे है। सिस्टम मे बैठे लोग नहीं ले रहे सुधि किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की करीब 55 एकड़ भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे पट्टाधारक किसान न्याय के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि वर्ष 1984 एवं 1995 में ग्राम तेंदुडिहिया की परती भूमि का कृषि पट्टा कई किसानों को आवंटित किया गया था। किसानों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी अभिलेख, पावर ऑफ अटॉर्नी एवं अन्य दस्तावेजों के माध्यम से भूमि पर कब्जा कर लिया। इस मामले में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद की जांच के नाम पर वर्षों से मामले को लंबित रखा जा रहा है, जबकि संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट स्तर से जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि विवादित भूमि से अवैध कब्जा हटाकर वास्तविक पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया जाए। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। किसानों ने यह भी मांग की कि ग्राम सभा की भूमि की जांच कर उसे सरकारी अभिलेखों में सुरक्षित किया जाए।
किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे

