श्री देवनारायण भोजनालय से एक बाल श्रमिक मुक्त, बाल कल्याण समिति के आदेश पर किशोर गृह भेजा गया :
भीलवाड़ा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शाम की सब्जी मंडी में संचालित श्री देवनारायण भोजनालय पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।
रेस्क्यू के बाद बालक को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेशानुसार बालक को संरक्षण एवं आश्रय के लिए राजकीय किशोर गृह, पालड़ी भेजा गया।
इस रेस्क्यू अभियान में सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाल कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया तथा नवाचार संस्थान के रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशासन ने कहा कि बाल श्रम के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

