Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण, जलमग्न होने की स्थिति में आवागमन नहीं होने देने के निर्देश : NN81


 

संवाददाता : अनिल मालवीय

 कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण, जलमग्न होने की स्थिति में आवागमन नहीं होने देने के निर्देश : 

  हरदा: 3 जुलाई 2026/ मानसून को देखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को जिले के वन क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रमुख पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने पुलिया एवं ब्रिज की स्थिति देखी और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान हरदा की बंगाली कॉलोनी में रन्हाई रोड़ की पुलिया, सोहागपुर में सोहागपुर-मनियाखेड़ी की पुलिया, दूधकच्छ में रहटगांव रोड़ की पुलिया, रहटगांव में नजरपुरा-रहटगांव ब्रिज, ग्राम बड़वानी में गांव की पुलिया तथा ग्राम सोडलपुर में हंसावती नदी की पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वर्षा के मौसम को ध्यान रखते हुए सभी पुल पुलियाओं पर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि पुल पुलियाएं जलमग्न होने की दशा में पुल से यात्रियों एवं वाहनों का आवागमन न होने दिया जाए। उन्होने जलमग्न होने वाली पुल पुलियाओं पर बेरिकेड व आवश्यक सूचना पटल लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। पुलिया जलमग्न होने की स्थिति में आवागमन रोकने के लिये कर्मचारी तैनात करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इस दौरान एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू सहित पुल निर्माण से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes