Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फर्जी पत्रकारों के खिलाफ चले महाअभियान : उपमन्यु , बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट : NN81

 


फर्जी पत्रकारों के खिलाफ चले महाअभियान : उपमन्यु

मथुरा।दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता और उसकी जवाबदेही को लेकर की गई महत्वपूर्ण टिप्पणी के बाद ब्रज प्रेस क्लब ने 25 जुलाई से फर्जी पत्रकारों एवं "प्रेस" लिखे फर्जी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट* ने कहा कि न्यायालय की टिप्पणी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए फर्जी और गैर-जिम्मेदार तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन इसका दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। आज मोबाइल और माइक्रोफोन लेकर कोई भी स्वयं को पत्रकार बताने लगता है, जबकि उसके पास न तो पत्रकारिता का प्रशिक्षण होता है और न ही समाज के प्रति जवाबदेही। 

उपमन्यु ने स्पष्ट किया कि समिति का अभियान वास्तविक पत्रकारों के विरुद्ध नहीं है। यह अभियान पत्रकारिता की आड़ में गलत गतिविधियां करने वाले फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से "प्रेस" लिखकर चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ है। 

उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ जुलाई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूरे बृज क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने बृज क्षेत्र के सभी प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता, समाज के विश्वास और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा की रक्षा के लिए सभी जिम्मेदार पत्रकारों को एकजुट होना होगा।

डॉ उपमन्यु ने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारिता की साख बचाने का जन-जागरण अभियान है। वास्तविक पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान पूरे बृज क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes