रायसेन (मध्यप्रदेश)
रायसेन जिले के बरेली स्थित जी.के. पैलेस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह "राहुल भैया" के मुख्य आतिथ्य में "कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम" का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर अजय सिंह "राहुल भैया" ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीतिक चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के अध्यक्ष एवं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अभिषेक परमार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अखिलेश राजपूत, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रताप सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग पुरुषोत्तम लोधी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत रघुवंशी, राजीव पालीवाल, जी.सी. गौतम, यशपाल राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुरा संतोष पवैया, ब्लॉक अध्यक्ष बरेली कौशलेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष भारकच्छ सबल सिंह पटेल सहित उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र एवं रायसेन जिले के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से संवाद किया गया। कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

