केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा स्तरीय सभी लैंप्स अध्यक्षों की बैठक आहूत कर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की :
केशकाल | 3 जुलाई। केशकाल विधायक कार्यालय में विधायक नीलकंठ टेकाम की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों के लैंप्स अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई।
बैठक में पूर्व में संपन्न धान खरीदी की समीक्षा करते हुए केंद्रवार व्यवस्थाओं एवं सामने आई समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही आगामी धान खरीदी को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर चर्चा की गई।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने सभी लैंप्स अध्यक्षों को निर्देश दिए कि धान खरीदी, खाद-बीज, भंडारण अथवा किसानों से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई कर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।लोकेशन छत्तीसगढ़ जिला कोंडागांव जिला संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा मो 6265943145*केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा स्तरीय सभी लैंप्स अध्यक्षों की बैठक आहूत कर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की*
केशकाल | 3 जुलाई। केशकाल विधायक कार्यालय में विधायक नीलकंठ टेकाम की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों के लैंप्स अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई।
बैठक में पूर्व में संपन्न धान खरीदी की समीक्षा करते हुए केंद्रवार व्यवस्थाओं एवं सामने आई समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही आगामी धान खरीदी को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर चर्चा की गई।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने सभी लैंप्स अध्यक्षों को निर्देश दिए कि धान खरीदी, खाद-बीज, भंडारण अथवा किसानों से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई कर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

