Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनगणना ड्यूटी के दौरान प्राचार्य का तबादला, स्थानांतरण नीति पर उठे सवाल : NN81


 

संवाददाता : मुनव्वर खान 

जनगणना ड्यूटी के दौरान प्राचार्य का तबादला, स्थानांतरण नीति पर उठे सवाल : 

लटेरी/आनंदपुर/विदिशा। आनंदपुर स्थित पीएम श्री शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेश सिंह मीणा का गुना जिले के मकसूदनगढ़ स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में हुआ स्थानांतरण अब चर्चा का विषय बन गया है। उपलब्ध दस्तावेजों और संबंधित अधिकारियों के बयानों के आधार पर पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, आदेश क्रमांक SED/2026/V0/001845 के तहत राजेश सिंह मीणा का स्थानांतरण शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, मकसूदनगढ़ (जिला गुना) किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 की जनगणना से जुड़े कार्य में राजेश सिंह मीणा की ड्यूटी लगभग 10 गांवों के लिए लगाई गई थी। वहीं, राज्य सरकार की स्थानांतरण नीति में स्पष्ट प्रावधान था कि जिन शिक्षकों या कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है, उनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। ऐसे में जनगणना ड्यूटी के दौरान जारी हुआ यह स्थानांतरण आदेश अब सवालों के घेरे में है।

बीईओ बोले – कार्यमुक्त करने की अनुमति नहीं दी थी

इस मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि, "हमने उन्हें कार्यमुक्त (रिलीव) करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद वे बिना विभागीय अनुमति के वहां कार्यमुक्त होकर चले गए। शासन स्तर से जो भी निर्देश या कार्रवाई होगी, उसका पालन किया जाएगा।"

बीईओ के इस यान के बाद मामला और गंभीर हो गया है। एक ओर जनगणना ड्यूटी के दौरान स्थानांतरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिना विभागीय अनुमति के कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापना स्थल पर जाने का मामला भी सामने आया है।

अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस पूरे प्रकरण की जांच कर कोई कार्रवाई करता है या शासन स्तर से इस संबंध में कोई नया निर्देश जारी किया जाता है। फिलहाल, इस मामले ने स्थानांतरण प्रक्रिया और विभागीय नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes